उत्तरी अफगानिस्तान में विस्फोट से 8 मरे
एक स्थानीय मिलीशिया प्रमुख को निशाना बनाकर किए गया यह विस्फोट कुंदूज प्रांत के इमाम साहिब जिले के एक बाजार में हुआ।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान सैयदखिली ने कहा कि इस विस्फोट में छह नागरिक और दो मिलिशिया सदस्य मारे गए है जबकि 20 अन्य नागरिक घायल हुए हैं।
उन्होंने इस विस्फोट के लिए तालिबानी आतंकियों को जिम्मेदार बताया। किसी भी आतंकी समूह ने फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications