हिरासत में युवक की मौत, 2 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 28 वर्षीय हरदीप सिंह को मोबाइल फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस हफ्ते के शुरू में युवक को फतेहगढ़ साहिब जिले के खामनो पुलिस थाने में बंद किया गया था। हरदीप ने अपनी पतलून की मदद से खुद को पंखे में लटका कर फांसी लगा ली थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस ने हरदीप को जेल में प्रताड़ित किया है। जिससे उसने आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल गुरबक्शीष सिंह और कांस्टेबल मनजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।"
अधिकारी ने कहा, "हरदीप ने बरवाली की एक दुकान से 15 मोबाइल फोन चुराए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। जिले के उप पुलिस अधीक्षक मामले की छानबीन कर रहे हैं और वह जल्द ही रिपोर्ट देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications