बीमार और कुंठित मानसिकता के शिकार है सुदर्शन : कांग्रेस
लखनऊ। आरएसएस पूर्व चीफ के. सुदर्शन का सोनिया गांधी पर टिप्पणी किये जाने का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, इसलिए वो इस तरह की उल-जलूल बातें बोल रहे हैं। इतिहास गवाह है कि RSS के हाथ देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खून से सने हुए हैं, उनके हत्यारे ने आरएसएस ने रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
गुरूवार को लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि आरएसएस के पूर्व अध्यक्ष के सुदर्शन द्वारा सोनिया गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी सुदर्शन के अविकृत मस्तिष्क का परिचय है।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे ने सुदर्शन के बयान को स्तरहीन और आधारहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के बारे में सुदर्शन के विचार घृणित, कुंठित और बीमार मस्तिष्क को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति, सभ्यता और हिंदुत्व का ढोंग करने वाली संस्था में पूरा जीवन लगाकर प्रमुख पद पर आसीन रहे सुदर्शन का बयान उस संस्था की शिक्षा और संस्कृति को समझने के लिए पर्याप्त है।













Click it and Unblock the Notifications