भारत और बांग्लादेश के बीच हुई सीमा वार्ता
'संयुक्त सीमा कार्यकारी समूह' (जेबीडबल्यूजी) की चौथे शिष्टमंडल स्तर की बैठक भारतीय विदेश मंत्रालय में बांग्लादेश के प्रभारी संयुक्त सचिव टी.एस. त्रिमूर्ति और बांग्लादेश के गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव कमल उद्दीन अहमद के बीच हुई।
दो दिन की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि बैठक में "सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने के साथ ही सीमा विवाद का हल पारस्परिक और मित्रतापूर्ण माहौल में निकालने पर सहमति बनी।"
दोनों देश संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने पर सहमत हुए। दोनों देश बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने पर सहमत हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications