व्यापार मेला : हिमाचल पेवेलियन का थीम होगा स्वच्छ ऊर्जा

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में हिमाचल पेवेलियन के निदेशक आर. आर. पटियाल के हवाले से कहा गया है कि उनके पेवेलियन में 60 सरकारी और निजी संस्थाएं अपने स्टॉल लगाएंगी।

उन्होंने कहा कि डाबर, वर्धमान, बालाजी एक्सपोर्ट और सोनालिका ट्रैक्टर जैसी कुछ बड़ी कम्पनियां भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। राज्य का पर्यटन विकास निगम राज्य के कम चर्चित पर्यटन केंद्रों को लोकप्रिय बनाने के लिए स्टॉल लगाएगा।

उन्होंने कहा कि हाथ से बने ऊनी शॉल, स्टोल, मफलर, मौजे, दस्ताने, स्वेटर, और टोपियां, कांगड़ा शैली में बने चित्र, चंबा रुमाल, चंबा चप्पल, गहने, हस्तशिल्प, फलों के जूस और सूखे मेवे हिमाचल हस्तशिल्प और हस्तकरघा निगम के स्टॉल के प्रमुख आकर्षण होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+