भारत के राजमुकुट का हीरा है सीएसआईआर : फिक्की
शुक्रवार से शुरू होने जा रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में हिस्सा लेने वाले सीएसआईआर के प्रतिभागियों की घोषणा के लिए आयोजित एक सम्मेलन में मित्रा ने कहा, "भारत को संसाधनों और मानव पूंजी का सदुपयोग करने में सक्षम बनाने में सीएसआईआर ने बड़ी भूमिका निभाई है। देश के युवाओं को सबसे बेहतर प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के लिए इसने हमेशा सीधा हस्तक्षेप किया है।"
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सीएसआईआर द्वारा पिछले 60 साल में विकसित की गई चीजों को देश के सामने और देश की जनता के सामने प्रस्तुत किया जाए।
सीएसआईआर ने 14 नवंबर से 27 नवम्बर तक प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले आईआईएफटी में 'सीएसआईआर टेक्नोफेस्ट 2010' प्रदर्शनी लगाने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications