लखनऊ में कांग्रेस और आरएसएस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रमुख के.एस.सुदशर्न की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को सैकड़ों की संख्या में लखनऊ स्थित आरएसएस के कार्यालय केशव भवन पर एकत्र हुए।

हाथों में डंडे लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन का पुतला जलाकर आरएसएस के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान वहां मौजूद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, जिसमें करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

कैसरबाग थाना प्रभारी आर.के.शुक्ला ने संवादाताओं को बताया कि टकराव में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

केशव भवन के साथ-साथ हजरतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश कार्यालय और मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इससे पहले के.एस.सुदर्शन की टिप्पणी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदशर्न करते हुए सुदर्शन का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोंकझ्झोंक भी हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+