बारूदी सुरंग विस्फोट में बाल-बाल बचे बीएसएफ जवान
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सलैया गांव की सड़क पर एक पुलिया के समीप नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग विस्फोट किया जिसमें बीएसएफ का वाहन बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि गश्ती दल के वाहन के चालक की सतर्कता के कारण यह घटना टल गई।
सुरंग विस्फोट के पूर्व ही चालक ने वाहन को रोक दिया और बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभिायन तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की योजना पुलिस वाहन उड़ाने की थी।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तहत छठे चरण में 20 नवंबर को इन क्षेत्रों में मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications