'आलसी ब्रिटिश नागरिकों ने 30 लाख नौकरियां गंवाई'
कार्य और पेंशन मंत्री इयान डंकन स्मिथ ने कहा कि इस तरह लाखों नौकरियां विदेशी लोगों को दे देना बेहद बुरा है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक स्मिथ ने कहा, "वर्ष 1997 के बाद से निर्मित हुई 70 प्रतिशत नौकरियां विदेशी मूल के लोगों को मिली हैं क्योंकि ब्रिटिश लोग उनके लिए सक्षम और योग्य नहीं थे।"
उन्होंने कहा कि नया तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए और नौकरियां स्वीकार नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
लंबे समय से बेरोजगार लोगों को काम पर वापस लाने से पहले कुछ अवैतनिक सामुदायिक काम कराए जाने के लिए एक योजना शुरू की जाएगी।
जो लोग लगातार काम पाने या काम के लिए आवेदन करने से इंकार करते रहे हैं उन्हें दिया जाने वाला प्रति सप्ताह 65 पाउंड का बेरोजगारी भत्ता खोना पड़ेगा।
पहली बार ऐसा करने पर तीन माह के लिए भत्ता बंद किया जाएगा और दूसरी बार नौकरी करने से इंकार करने पर छह महीने का भत्ता रोका जाएगा वहीं तीसरी बार इसे तीन साल के लिए रोक दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications