आदर्श घोटाला : पर्यावरण मंत्रालय ने भेजा कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन करने पर मुम्बई के विवादास्पद आदर्श हाउसिंग सोसायटी को अवैध निर्माण गिराने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा।
मंत्रालय ने नोटिस में सोसायटी से पूछा है कि पर्यावरण (संरक्षण) कानून (1986) की धारा पांच के तहत क्यों न 31 मंजिली इमारत को गिरा दिया जाए।
मंत्रालय ने सोसायटी को नोटिस का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
आदर्श हाउसिंग सोसायटी की यह विवादित इमारत मुम्बई के कोलाबा में स्थित है। यहां से नौसैनिक प्रतिष्ठान भी समीप है।
मूलरूप से छह मंजिली इमारत का निर्माण कारगिल शहीद की विधवाओं के लिए हुआ था, लेकिन इसे 31 मंजिली इमारत में तब्दील कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इमारत में सेना के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों, नौकरशाहों, राजनेताओं और उनके रिश्तेदारों सहित 100 से अधिक लोगों के फ्लैट हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications