राखी सावंत पर झांसी में मुकदमा दर्ज
राखी सांवत पर आरोप है कि उन्होंने अपने टेलीविजन कार्यक्रम 'राखी का इंसाफ' में झांसी जिले के प्रेमनगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार (24) के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे झ्क्षुब्ध होकर उसने खाना-पीना बंद कर दिया, जिससे बुधवार को उसकी मौत हो गई।
लक्ष्मण की मां सावित्री देवी ने अपने बेटे की मौत के लिए राखी सावंत को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ झ्झांसी के प्रेम नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रेमनगर थाना प्रभारी ए.के. सिंह ने बताया कि राखी सावंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (जानबूझ्झकर अपमानित करना) और 120-बी (साजिश रचना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सावित्री के मुताबिक लक्ष्मण अपनी पत्नी से चल रहे विवाद को सुलझ्झाने के मकसद से राखी सावंत के कार्यक्रम में गया था, जहां राखी ने आपत्तिजनक शब्दों से उसका अपमान किया। इस बात पर लोग उसे चिढा़ने लगे थे, जिससे वह अवसाद में चला गया और खाना-पीना बंद कर दिया। कमजोर और बीमार पड़ने के कारण गत बुधवार रात उसकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण ने अपनी पत्नी विनीता और परिवार के साथ इस साल अक्टूबर महीने में 'राखी का इंसाफ' कार्यक्रम में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में राखी सावंत निर्णयकर्ता की भूमिका अदा करते हुए घरेलू हिंसा के मामलों पर अपना फैसला सुनाती थीं। लक्ष्मण की इसी साल फरवरी में विनीता से शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications