रिलायंस पावर का शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़ा

जुलाई-सितम्बर 2009 में कम्पनी ने 194.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

नियामक को दी गई जानकारी के मुताबिक सितम्बर में समाप्त तिमाही में कम्पनी की कुल आय 108 प्रतिशत बढ़कर 512.41 करोड़ रुपये हो गई।

इससे पहले कम्पनी ने चीन की शंघाई इलेक्ट्रिक कार्पोरेशन (एसईसी) को अब तक के सबसे बड़े सौदों में एक 10 अरब डॉलर का ठेका दिया है जिसके अंतर्गत एसईसी रिलायंस पावर को 32,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता का संयंत्र लगाने के लिए उपकरणों की आपूर्ति करेगी।

इसके अलावा रिलायंस पावर ने आंध्रप्रदेश के समालकोट में 2,400 मेगावॉट का बिजली संयंत्र लगाने के लिए जनरल इलेक्ट्रिक को छह गैस टर्बाइन और तीन भाप टर्बाइन की आपूर्ति के लिए 3,375 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

इसके अलावा इस तिमाही में कम्पनी ने अपनी कई परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए समझौते किए हैं। कम्पनी ने एसईसी से उपकरणों की खरीददारी के लिए चीन के बैंक से 54,000 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त करने के लिए समझौता किया है।

इसके अलावा कम्पनी ने अगले तीन साल में विभिन्न परियोजना के लिए 22,500 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के लिए अमेरिका के आयात-निर्यात बैंक से समझौता किया है।

रिलायंस पावर मौजूदा उत्पादन क्षमता सहित कुल 37,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता की योजनाओं पर काम कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+