अमरिंदर ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला
चण्डीगढ़, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को यहां एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। समारोह में शामिल हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सड़क पर आने से कई मार्गो पर अव्यवस्था फैल गई।
समारोह के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार के 'कुप्रशासन' के खिलाफ कांग्रेस शीघ्र अभियान शुरू करेगी।
सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं की वजह से शहर के कुछ भागों में हल्के रूप में जाम लग गया, जबकि अन्य इलाकों में यातायात रेंगता नजर आया।
व्यवसायी आनंद शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "सड़कों पर पूरी तरह से अव्यवस्था फैल गई थी। कांग्रेस समर्थकों को नियंत्रित और यातायात सुचारु करने में पुलिस भी पर्याप्त नहीं थी।"
इस दौरान स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications