इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के शुद्ध लाभ में 17 फीसदी वृद्धि
देश की राजधानी में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप के माध्यम से गैस की आपूर्ति करने वाली एक मात्र कंपनी आईजीएल को आलोच्य तिमाही में 447.33 करोड़ रुपये की कुल आय हुई है। पिछले साल की समान अवधि में हुई कुल आय 278.14 करोड़ रुपये से यह 60.83 फीसदी अधिक है।
मौजूदा कारोबारी साल की पहली छमाही में इसे 123.41 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 105.07 करोड़ रुपये था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications