पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के अयोध्या हिल्स इलाके में बामनी गांव में मुठभेड़ शुरू हुई। गुरुवार रात से लापता चार ग्रामीणों की तलाश में छापा डाले जाने के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। माना जा रहा था कि नक्सलियों ने ग्रामीणों को अगवा किया था।
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) जुल्फिकार हसन ने कहा, "अयोध्या हिल्स के बाम्नी जंगली इलाकों में शुक्रवार तड़के 'कॉम्बैट बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन' (कोबरा), राज्य पुलिस की नक्सल निरोधी शाखा 'काउंटर इंसरजेंसी फोर्स' (सीआईएफ) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।"
उन्होंने बताया, "हमें जानकारी मिली है कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं।"
गौरतलब है कि बूदा गांव के बनमाली सरदार, रतन मुर्रा, कालीचरण मुर्रा और बिरेन सरदार गुरुवार शाम उस समय से लापता थे, जब नक्सलियों ने पहाड़ियों की तरफ जाने वाले रास्ते के बारे में उनसे पूछा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications