मुंडा की पत्नी के कारोबारी सहयोगी बने भाजपा प्रवक्ता
पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने गुरुवार को अपनी नई टीम का गठन किया। इसमें सात उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और पांच प्रवक्ता नियुक्त किए गए।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई टीम में ज्यादातर मुंडा के करीबियों को जगह दी गई है। इसके अलावा पार्टी राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष रघुबर दास के कुछ समर्थकों को जगह मिली है। इन दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव से सभी वाकिफ हैं। इसी साल सितम्बर में दोनों के रिश्ते उस समय तनावपूर्ण हो गए थे जब मुंडा मुख्यमंत्री बने थे।
काले को प्रवक्ता बनाए जाने पर राज्य इकाई के कुछ नेता नाराज हैं। मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की एक परिवहन कम्पनी में काले साझेदार हैं। मुंडा समर्थकों का कहना है कि काले की नियुक्ति योग्यता के आधार पर की गई है।
राज्य में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया, "केंद्रीय नेताओं को नई टीम पर गौर करना चाहिए। राज्य स्तर के किसी नेता को अपनी शर्तो पर पार्टी को चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications