कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़, पुलिसकर्मी शहीद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकरी के बाद शुक्रवार तड़के से राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) और पुलिस ने सोपोर के क्रांक्षीवन नसीम बाग इलाके के एक मकान को घेर रखा है।
उन्होंने बताया, "जवानों ने मकान के भीतर मौजूद आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई जो अब तक जारी है।"
अधिकारी ने बताया, "मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है और आतंकवादियों पर अचानक हमला करने के लिए मकान में शुक्रवार सुबह पांच बजे दाखिल हुए कांस्टेबल के भी शहीद होने की आशंका है।"
पुलिस ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त कुमुक भेजी गई है और पुलिस नागरिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचाए बगैर मकान में छुपे आतंकवादियों पकड़ने के लिए सावधानी से कदम बढ़ा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications