जरदारी को है चीन से प्यार
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने यह बात चीन रवाना होने से पहले कही। वे चीन के क्वोंगचो में हो रहे 16वें एशियाई खेल में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चीन के प्रति उनका बहुत झुकाव है। वे इसके हर हिस्से प्यार करते हैं। इस देश की जनता और संस्कृति की खूबसूरती से उन्हें प्यार है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी तमन्ना है कि वे सड़क मार्ग से चीन जाएं, लेकिन वर्षो की कोशिशों के बाद भी यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है।
उन्होंने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि पाकिस्तान के प्रति अपने लगाव को वह अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं, इसलिए वे अपने पुत्र को भी साथ ले जा रहे हैं।
जरदारी के पुत्र बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष हैं। एशियाई खेल के उद्घाटन समारोह में वे भी मौजूद रहेंगे।
पाकिस्तान की समाचार एजेंसी एपीपी ने बताया कि जरदारी चीन में हो रहे खेलों के दौरान चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा और स्थानीय चीनी नेताओं से मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि पीपीपी को भी अपने संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो के दिनों से ही चीन से उतना ही लगाव है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि चीनी कम्पनियां पाकिस्तान में अधिक से अधिक निवेश करेंगी।
बाढ़ग्रस्त इलाकों में चीन की ओर से भेजी गई मदद के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications