लाहौर में कारतूसों के साथ अमेरिकी गिरफ्तार
गैरी जार्ज विलियम को अलामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब हवाईअड्डा अधिकारियों ने विलियम के लगेज से 30 कसरतूस बरामद किया।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि विलियम पीआईए की उड़ान संख्या 203 से लंदन जा रहा था।
सुरक्षा अधिकारियों ने विलियम से इन कारतूसों के लिए अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन वह इस तरह का कोई अनुमति पत्र उपलब्ध नहीं करा सका। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
विलियम लाहौर से 380 किलोमीटर दूर साहीवाल में एक मिशनरी स्कूल का पूर्व प्राचार्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications