कराची में हमले की जानकारी पहले से थी

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार सीआईडी अधिकारियों ने कुछ सप्ताह पहले ही स्थानीय पुलिस को बताया था कि आतंकी उनके दफ्तर को निशाना बन सकते हैं।

सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ के दौरान इस बारे में खुलासा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने योजना के अनुसार ही सीआईडी दफ्तर को निशाना बनाया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि तालिबान आतंकवादी इकबाल बजोरी को छह अन्य संदिग्ध आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया था और इसी के बदले में सीआईडी दफ्तर का निशाना बनाया गया है।

गौरतलब है कि कराची स्थित सीआईडी दफ्तर हुए विस्फोट में 20 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 110 घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+