दक्षिण कोरिया के अस्पताल में आग, 10 मरे
सियोल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के एक महिला अस्पताल में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 10 महिलाओं की मौत हो गई और 17 लोग झुलस गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह घटना पोहांग शहर की है। यहां के एक अस्पताल में स्थानीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे आग लगी। आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है।
इस घटना में मारी गई ज्यादातर महिलाएं 71 से 90 वर्ष के बीच थी। ज्यादातर महिलाओं की मौत दम घुटने से हुई। राष्ट्रपति ली मियूंग बाक ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications