शांति वार्ता में अरब देशों की भूमिका महत्वपूर्ण: नेतन्याहू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात से पहले नेतन्याहू ने कहा, "इस मुलाकात से पहले हमने टेलीफोन पर बात की है। हमारी कोशिश यही है कि बातचीत को कैसे आगे बढ़ाया जाए ताकि किसी ऐतिहाहसिक समझौते पर पहुंचना संभव हो सके।"
उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारी कोशिश इस शांति वार्ता में अरब देशों को भी शामिल करने की है। अमेरिका और इजरायल इसको लेकर गम्भीर हैं। ऐसे में लोगों को हमारे प्रयासों पर सवाल करने से पहले सोचना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications