जी-20 सम्मेलन: वार्ता बहाल हुई

सियोल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में कुछ देशों के बीच मतभेद उभर आने के बाद वार्ता फिर आरम्भ करने पर सहमति बन गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस सम्मेलन में पहली दौर के वार्ता में उस समय एक तरह का अवरोध पैदा हो गया था जब चीन और जर्मनी ने अमेरिका की मुद्रा नीति की आलोचना की थी।

सम्मेलन में शुक्रवार सुबह आरम्भ हुए सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ब्राजीलियाई राष्ट्रपति जुईस इनासियो लूला डा सिल्वा से बात करते दिखे। लूला ने गुरुवार को आगाह किया था कि अगर अमीर देश अपनी आंतरिक मांग को बढ़ाने की बजाया सिर्फ निर्यात को बढ़ाने पर जोर देते रहे तो वैश्विक अर्थव्यवस्था दिवालिया हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+