सूडान में विमान हादसा
खार्तूम, 12 नवंबर (आईएएनएस)। सूडान में गुरुवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा पश्विमी दार्फूर प्रांत के जालिंग हवाई अड्डे पर हुआ। विमान टार्को एयर नामक कम्पनी का था। इस विमान पर चालक दल के सदस्यों और चार बच्चों सहित 38 लोग सवार थे। विमान के पिछले टायर में आग लगी थी।
एक अधिकारी ने बताया, "इस हादसे में हावा मोहम्मद अब्दाला नामक एक महिला यात्री की मौत हो गई। घायलों में एक यात्री की हालत गम्भीर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications