भारत में विशेष इस्पात बनाने में मदद करेगी जापानी कम्पनी
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जनरल मोटर्स, मारुति सुजुकी, टोयोटा और निसान जैसी कम्पनियों को ऑटो उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कम्पनी सनफ्लैग आयरन एण्ड स्टील ने भारत में विशेष इस्पात उत्पाद विकसित करने के लिए जापानी कम्पनी दायदो से समझौता किया है।
सनफ्लैग आयरन एण्ड स्टील के महाप्रबंधक विपुल जैन ने आईएएनएस से कहा, "क्रेक शाफ्ट और बाल वाल्व जैसे इस्पात उत्पाद अभी मुख्यत: जापान से आयात किए जाते हैं। इस समझौते से हमें यह उत्पाद भारत में बनाने में मदद मिलेगी।"
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध सनफ्लैग ने जापान की प्रमुख विशेष इस्पात बनाने वाली कम्पनी दायदो स्टील से प्रौद्योगिकी सहायता खासकर उपकरण निवेश और उत्पाद विकास के लिए साझेदारी समझौता किया है।
जैन ने कहा कि विशेष इस्पात का घरेलू उत्पादन होने पर भारतीय कार निर्माताओं की लागत में कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि कम्पनी महाराष्ट्र में नागपुर के करीब एक संयंत्र लगाने की योजना बना रही है जहां विशेष इस्पात का उत्पादन किया जाएगा।
कम्पनी के कार्यकारी निदेशक और उपाध्यक्ष ने कहा, "इस समझौते से हमें दायदो से तकनीकी मदद मिलेगी जिससे हम अपनी योजनाओं को शीघ्रता से आगे बढ़ा सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications