रिहा होंगी आंग सान सू ची (लीड-1)
बीबीसी के अनुसार म्यांमार की सैन्य सरकार ने शुक्रवार को सू ची की रिहाई के आदेश वाले कागजात पर हस्ताक्षर कर दिए।
सू ची पिछले 21 वर्षों में 15 वर्ष तक हिरासत में रहीं। विपक्षी नेता के नजरबंदी की अवधि शनिवार को खत्म हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार सैन्य सरकार ने सू ची की रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं। रिहाई की खबर आते ही यंगून में सू ची के घर के बाहर पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
सू ची के परिजनों ने आदेश को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि वह शर्तो के साथ अपनी रिहाई मंजूर नहीं करेंगी। जिसके तहत उन्हें राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना पड़े।
नजरबंदी के नियमों का उल्लंघन कर एक अमेरिकी नागरिक को अपने घर में ठहराने के कारण जुलाई 2009 में एक अदालत ने सू ची को 18 महीने जेल की सजा सुनाई थी।
गौरतलग है कि सू ची म्यांमार के स्वतंत्रता सेनानी जनरल आंग सान की बेटी हैं। उन्होंने दिल्ली में लेडी श्रीराम कॉलेज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications