जी-20 सम्मेलन : गुरशरण कौर को मिला कोरियाई आतिथ्य-सत्कार
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ने गुरुवार की रात सियोल में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने आए राष्ट्र प्रमुखों की पत्नियों के लिए लीयम सैमसंग म्यूजियम ऑफ आर्ट में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। यह स्थान जी-20 सम्मेलन स्थल नेशनल म्यूजियम ऑफ कोरिया के पास ही स्थित है।
संग्रहालय में समकालीन और पारंपरिक कोरियाई कलाओं को देखने के बाद उन्होंने एक प्रसिद्ध पियानो वादक की संगीत धुनों का रसास्वादन किया।
गौरतलब है कि जी-20 सम्मेलन में तीन महिला राष्ट्राध्यक्ष भी हिस्सा ले रही हैं- अर्जेटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नाडीज, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड।
अधिकारियों ने बताया कि कौर का शुक्रवार को ऐतिहासिक स्थल चांगदियोक राजमहल देखने और उसके बाद दोपहर राजकीय भोज में शामिल होने का कार्यक्रम था।
इसके साथ ही महिलाओं के कोरियाई फर्नीचर संग्रहालय और पारंपरिक कोरियाई परिधानों का एक फैशन शो देखने जाने का भी कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications