राजा ने क्या गलत किया है : करुणानिधि (लीड-1)

इस मुद्दे पर तमिलनाडु विधानसभा में भी हंगामा हुआ। एआईएडीएमके की अध्यक्ष जे.जयललिता द्वारा मनमोहन सिंह सरकार को बिना शर्त समर्थन का प्रस्ताव दिए जाने को लेकर सत्ताधारी डीएमके ने एआईएडीएमके पर जमकर हमला किया।

करुणानिधि ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राजा ने क्या गलत किया है? उन्होंने नियमानुसार काम किया है।" करुणानिधि ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर राजा को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने की मांग जोर पकड़ चुकी है।

करुणानिधि के इस बयान से एक दिन पहले आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता जे.जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार को समर्थन देने का संकल्प लिया है।

जयललिता ने कहा है कि यदि डीएमके, राजा को बर्खास्त किए जाने के बाद केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस लेती है, तो उनकी पार्टी सरकार को बिना शर्त समर्थन देने को तैयार रहेगी।

विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री के.अंबाझगन ने एआईएडीएमके के ओ.पóोरसेल्वम से जयललिता के प्रस्ताव के संदर्भ में कहा, "आपने दिल्ली के दरवाजे खटखटाए, लेकिन वे नहीं खुले।"

पóोरसेल्वम ने जवाब में कहा कि दरवाजे जल्द ही खुल जाएंगे। इस पर करुणानिधि ने कहा, "हमें पता है कि दरवाजे खुलेंगे या नहीं।"

विपक्षी पार्टियां नई दिल्ली और राज्य में राजा के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। राजा पर आरोप है कि 2008 में 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन से राजकोष को भारी नुकसान हुआ है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में 170,000 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+