शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 432 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 59.35 अंकों की गिरावट के साथ 20,529.74 पर खुला। गुरुवार को यह 20,589.09 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स में अधिकतम 20,593.91 अंक और न्यूनतम 20,108.40 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स में सिर्फ हीरोहोंडा (0.29 फीसदी) और एचडीएफसी (0.11 फीसदी) के शेयरों में बढ़त देखा गया।
सेंसेक्स में नुकसान में रहने वाले शेयरों में थे डीएलएफ (5.46 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.75 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.72 फीसदी), एसबीआई (4.55 फीसदी) और टाटा स्टील (3.96 फीसदी)।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 11.95 अंक गिरकर 6182.30 पर खुला। निफ्टी गुरुवार को 6194.25 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को निफ्टी में अधिकतम 6,202.50 अंक और न्यूनतम 6,056.75 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 200.12 अंक की गिरावट के साथ 8,432.14 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 273.38 अंक गिरकर 10,918.15 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट देखी गई। रियल्टी (4.76 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.53 फीसदी), धातु (3.31 फीसदी), बैंक (2.90 फीसदी) और सार्वजनिक उपक्रम (2.13 फीसदी) सेक्टरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 753 शेयरों में बढ़त और 2263 में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 101 के शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications