राजा के बचाव में आए करुणानिधि

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि शुक्रवार को केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए.राजा के बचाव में खुल कर उतर आए। करुणानिधि ने कहा कि राजा को इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

करुणानिधि ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राजा ने क्या गलत किया है? उन्होंने नियमानुसार काम किया है।" करुणानिधि ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर राजा को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने की मांग जोर पकड़ चुकी है।

करुणानिधि के इस बयान से एक दिन पहले आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता जे.जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार को समर्थन देने का संकल्प लिया है।

जयललिता ने कहा है कि यदि डीएमके, राजा को बर्खास्त किए जाने के बाद केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस लेती है, तो उनकी पार्टी सरकार को बिना शर्त समर्थन देने को तैयार रहेगी।

करुणानिधि ने जयललिता के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एआईएडीएमके के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+