महंगी कारों की बिक्री कम करनी होगी : जयराम
मंत्री का मानना है कि इन महंगी कारों से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन सबसे अधिक होता है।
भारत में कम कार्बन पैदा करने वाली परिवहन व्यवस्था से संबंधित एक कार्यशाला में उन्होंने कहा कि डीजल पर सब्सिडी देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे देश में महंगी कारों की बिक्री बढ़ती है।
इसके बदले उन्होंने एलपीजी पर सब्सिडी देने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यह किसानों के हित में होगा।
उन्होंने कहा कि देश में महंगी कारों की बिक्री को हतोत्साहित करने के लिए वित्त नीति में संशोधन करना होगा।
साथ ही उन्होंने भविष्य के वाहनों में एथेनॉल और बिजली का उपयोग होने की संभावनाओं से भी इंकार किया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेतों का उपयोग ईंधन पैदा करने में नहीं किया जा सकता। साथ ही बिजली पैदा करने में भी काफी संसाधनों का इस्तेमाल होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications