सेंसेक्स में 432 अंकों की गिरावट (लीड 1)
मुम्बई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी दिन कारोबार में गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स 432.20 अंक गिरकर 20,156.89 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 122.60 अंक गिरकर 6,071.65 पर बंद हुआ। बाजार गुरुवार को भी गिरकर बंद हुआ था।
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 59.35 अंकों की गिरावट के साथ 20,529.74 पर खुला। गुरुवार को यह 20,589.09 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 11.95 अंक गिरकर 6182.30 पर खुला। निफ्टी गुरुवार को 6194.25 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 200.12 अंक की गिरावट के साथ 8,432.14 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 273.38 अंक गिरकर 10,918.15 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications