मुठभेड़ में आतंकी ढेर, पुलिसकर्मी शहीद (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) और पुलिस ने सोपोर के क्रांक्षीवन नसीम बाग इलाके के एक मकान को घेर लिया। बाद में पता चला कि घर में केवल एक ही आतंकवादी छिपा हुआ है।
उन्होंने बताया कि जवानों ने मकान के भीतर मौजूद आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कई घंटों तक चलती रही।
अधिकारी ने बताया, "एसओजी कांस्टेबल शुक्रवार सुबह पांच बजे मकान में जैसे ही दाखिल हुआ। आतंकवादी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें वह शहीद हो गया।"
उन्होंने बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications