ब्लैकबेरी को अब डेल और सैमसंग से खतरा

टोरंटो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। डेल द्वारा अपने 25,000 कर्मचारियों को उनके पुराने ब्लैकबेरी फोन के बदले में खुद का स्मार्टफोन देने के फैसले पर ब्लैकबेरी निर्माता रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन ब्लैकबेरी के लिए यह एक और बुरी खबर है।

टैक्सास की इस कम्पनी ने अपने करीब 25000 कर्मचारियों को अपना स्मार्ट फोन 'एरो' देने का फैसला किया है। ये कर्मचारी अब तक ब्लैकबेरी का उपयोग करते रहे हैं।

खबर यह भी है कि डेल अपने ग्राहकों को भी ब्लैकबेरी छोड़कर डेल का स्मार्ट फोन अपनाने की सलाह देगी।

ब्लैकबेरी को पहले ही एप्पल के आईफोन और गूगल के एंड्रॉयड से अमेरिकी बाजार में टक्कर मिल चुकी है। जानकारों का मानना है कि डेल के स्मार्ट फोन में चूंकि गूगल के एंड्रायड सिस्टम का उपयोग किया गया है इसलिए ब्लैकबेरी के बाजार को यह निश्चित रूप से प्रभावित करेगा।

डेल अपने पांच इंच के कम्प्यूटर 'स्ट्रीक' के साथ टेबलेट बाजार में भी प्रवेश करने जा रहा है। इसमें भी एंड्रॉयड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

आरआईएम सितंबर में लांच अपने प्लेबुक टैबलेट की कीमत 500 डॉलर से कम रखकर टैबलेट बाजार में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है, लेकिन उसका यह उपकरण अगले साल की शुरूआत में बाजार में दस्तक देगा।

उससे पहले सैमसंग अगले सप्ताह अपने मल्टी टच टैबलेट 'सैमसंग गैलेक्सी टच' को लांच करने के लिए तैयार है। प्लेबुक की तरह सात इंच के डिस्प्ले वाले इस फोन की कीमत अमेरिकी बाजार में सेवा प्रदाता के साथ कांट्रैक्ट के साथ 400 डॉलर और बिना कांट्रैक्ट के 600 डॉलर रखी गई है।

वालस्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि सैमसंग के टैबलेट में कुछ ऐसी खासियतें भी हैं, जो एप्पल के आईपैड में भी नहीं हैं। इसलिए यह आईपैड के लिए भी एक चुनौती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+