बिहार चुनाव : राज्य की 'राहुल ब्रिगेड' में एएमयू के पूर्व छात्र
बिहार में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 15 प्रतिशत है। समझा जाता है कि इन मतदाताओं को ही कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए राहुल ने एएमयू के पूर्ववर्ती छात्रों की मदद ली है। राहुल की इस टीम में चिकित्सक, वकील, पत्रकार, इंजीनियर भी शामिल हैं।
टीम का नेतृत्व कर रहे एएमयू छात्र संघ के पूर्व महासचिव मोहम्मद शम्स शाहनवाज ने आईएएनएस को बताया कि बिहार को बदलना राहुल का मुख्य उद्देश्य है और यह बदलाव युवा ही ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह दल राहुल के चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके साथ रहा है।
उन्होंने कहा, " हम लोग चुनाव क्षेत्रों में घूम-घूमकर जन जागरूकता अभियान के सहारे प्रचार कार्य कर रहे हैं। हमारा प्रयास मुख्य रूप से उन मुस्लिम मतदाताओं को जगारूक करना है जिन्हें राजनीतिक दल अब तक वोट बैंक की संज्ञा देते रहे हैं। हम उन्हें यही बताने का प्रयास कर रहे हैं कि आप अपने हितों को लेकर सही दल के साथ खड़े हों।"
शाहनवाज ने बताया कि अब तक यह दल गया, मुंगेर, बेलसंड, हाजीपुर, मधुबनी, समस्तीपुर समेत 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुका है। इस दल में प्रमुख रूप से भू-वैज्ञानिक मोहम्मद कैशरूल हक, पत्रकार समीर अब्बास, मुनव्वर हसन, डॉ़ शाह आलम शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications