महारानी का फेसबुक पेज अश्लील टिप्पणियों से भरा
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने अभद्र भाषा के माध्यम से राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला को निशाना बनाया है।
वेबसाइट पर से अधिकांश अभ्रद्र भाषा वाली टिप्पणियों को हटा दिया गया है। साथ ही साथ इस सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट को संचालित करने वालों को दोबारा ऐसी गलती होने पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई है।
महारानी और राजघराने का पेज आठ नवम्बर को जारी किया गया था। रजघराने का पेज फेसबुक के अलावा ट्विटर और फ्लिकर जैसी वेबसाइटों पर भी तैयार किया गया है।
इस पेज से अब तक 220,000 लोग जुड़े हैं लेकिन साथ ही इस पेज पर 28 फोटो एल्बम लगाए गए हैं, जिन्हें निशाना साधते हुए टिप्पणी करने वाले लोगों ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications