गडकरी ने सुदर्शन की आड़ में साधा सोनिया पर निशाना'
दरअसल, सुदर्शन ने गुरुवार को भोपाल में सोनिया के खिलाफ कथित तौर आपत्तिजनत टिप्पणी की थी। भाजपा और संघ दोनों ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया है। इस बारे में गोवा से राज्यसभा सदस्य शांता राम नाइक ने एक बयान में कहा कि सुदर्शन के बयान और आदर्श सोसायटी मामले में गडकरी के घिरने के बीच के तार जुड़े मालूम पड़ते हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नाइक ने कहा, 'यह सब जानते हैं कि गडकरी को संघ ने भाजपा का अध्यक्ष बनवाया है। यह भी कह सकते हैं कि वह भाजपा में संघ की ओर से भेजे गए प्रतिनिधि हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications