जी-20 सम्मेलन : बैठक सम्पन्न, साझा बयान में उभरे मतभेद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस साझा बयान में विभिन्न देशों के नेताओं के बीच पनपे मतभेद स्पष्ट तौर पर देखा जा सकते हैं। सम्मेलन को सफल करार देते हुए समापन समारोह में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मियूंग बाक ने कहा, "इस सम्मेलन से महत्वपूर्ण और वास्तविक नतीजे निकले हैं।"
मेजबान राष्ट्रपति ने भले ही ऐतिहासिक समझौते की बात कही हो लेकिन साझा बयान में कई तरह के विवरण दिए गए हैं जो भविष्य में होने वाली बैठकों पर केंद्रित हैं।
इसमें सबसे बड़ा विवादास्पद मुद्दा विनिमय दर को लेकर है। यहां पहुंचे नेता ऐसे बाजार-आधारित विनिमय दर व्यवस्था की ओर बढ़ने पर सहमत हुए हैं जिसमें आर्थिक मौलिकता झलकती हो। इस सम्मेलन में मुद्रा के कम मूल्यांकन का लेकर बातचीत नहीं हो सकी क्योंकि चीन ने इस पर विरोध जताया था।
यह पहला मौका था जब जी-20 ने विकास के एजेंडे पर भी गौर किया। नेताओं ने खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने और गरीब व अमीर के बीच खाई को पाटने पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications