असम में सुरक्षा रणनीति की समीक्षा करेंगे चिदम्बरम

गुवाहाटी, 12 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए शुक्रवार को असम पहुंचेंगे। जनजातीय अलगाववादियों के हमलों में इस सप्ताह असम में 24 लोगों की मौत हुई है।

चिदम्बरम 2.45 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे और शहर के बाहरी इलाके पटगांव स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ठिकाने में एकीकृत कमान मुख्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में अर्धसैनिक बलों के कमांडर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और नागरिक अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई भी मौजूद रहेंगे।

असम सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा, "केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) द्वारा पैदा की जा रही स्थितियों से निपटने के लिए नई रणनीतियां तय की जा सकती हैं।"

केंद्र सरकार के शांति वार्ताकार पी. सी. हलदर भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों ने कहा, "हलदर हमलों में शामिल गुटों पर रोक लगाने के लिए जेल में बंद एनडीएफबी अध्यक्ष रंजन दायमेरी से भी बातचीत कर चुके हैं।"

एनडीएफबी आतंकियों ने श्रंखलाबद्ध धमाकों में सोमवार को 24 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में से ज्यादातर हिन्दीभाषी थे। इसके अलावा इन हमलों में 15 लोग घायल हुए।

इस गुट ने गुरुवार को असम सरकार को धमकी दी कि यदि सुरक्षा अभियान बंद नहीं किए गए तो और हमले किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+