मप्र में सुदर्शन के बयान पर हंगामा
सुदर्शन ने बुधवार को भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुदर्शन के इस बयान के विरोध में भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पुतला फूंककर सुदर्शन से माफी मांगने की मांग की है।
इसी तरह इंदौर में सुदर्शन का पुतला फूंक रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन व पुतलादहन किए गए।
उधर, इंदौर में गुरुवार रात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के.के. मिश्रा के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव किया। मिश्रा का आरोप है कि यह पथराव संघ से जुड़े लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि संघ के लोग उनसे नाराज हैं और इसी वजह से उनके घर पर पथराव किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications