हिलेरी की विधवा को लौटानी होंगी बहुमूल्य घड़ियां
सरकार ने खासतौर पर हिलेरी की विधवा लेडी जून हिलेरी को घड़ियां लौटाने को कहा है। इसका कारण यह है कि हिलेरी की विधवा ने ऐतिहासिक महत्व वाली इन घड़ियों की नीलामी करने का फैसला किया था।
इन घड़ियों में एक रोलेक्स ओएस्टर पर्पेक्चुअल भी शामिल है, जो सर हिलेरी को 29 मई, 1953 को तेनजिंग नोरगे के साथ एवरेस्ट की चढ़ाई करने पर उपहार के तौर पर भेंट की गई थी।
सर हिलेरी ने यह घड़ी 1953-58 के ट्रांस-अन्र्टार्टिक अभियान पर पहनी थी। हिलेरी की पत्नी लेडी जून हिलेरी ने इसी घड़ी को नीलामी के लिए रखने का फैसला किया था। इस घड़ी की 25000 डॉलर में नीलामी होनी थी। लेडी जून इस रकम से नेपाल में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहती थीं।
इसे देखते हुए न्यूजीलैंड की संस्कृति एवं घरोहर मंत्रालय ने लेडी जून को यह घड़ी वापस करने को कहा है। मंत्रालय के मुताबिक संरक्षित वस्तु अधिनियम के तहत इस घड़ी की नीलामी नहीं की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications