कराची में बड़ा धमाका, कम से कम 10 की मौत

कराची में बड़ा धमाका, कम से कम 10 की मौत

कराची में सीआईडी की इमारत पर हमला.

पाकिस्तान के शहर कराची में एक ताक़तवर धमाके में अबतक कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है.ये चरमपंथी हमला पुलिस की अपराध जांच शाखा यानि सीआईडी के दफ़्तर को निशाना बनाकर किया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है धमाके में कम से कम दस लोग मारे गए हैं और 40 के क़रीब घायल हुए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गाड़ी सीआईडी की इमारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान बंदूकधारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई जिसके बाद गाड़ी दीवार में टकराई और ज़ोरदार धमाका हुआ.

एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि धमाके के स्थान पर तीन मीटर गहरा गढढा हो गया है.

अली ज़ैदी नाम के एक चश्मदीद ने बीबीसी को बताया, "मैं सड़क के उस पार कराची क्लब में टेनिस खेल रहा था जब मैंने गोलियों की आवाज़ सुनी. और उसके बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ. उसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. मेरे कुछ दोस्त भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है."

जिस स्थान पर धमाका हुआ वो सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री के घर से ज़्यादा दूर नहीं.

धमाके का असर इलाक़े के कई इमारतों पर हुआ है. कहा जा रहा है कि दो किलोमीटर क्षेत्र खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं.

इस धमाके की किसी भी गुट ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन हाल के वर्षों तालिबान पुलिस और सेना की इमारतों पर इस तरह के हमले करता रहा है.

दिसंबर 2009 से शुरू हुई राजनीतिक हिंसा और चरमपंथी वारदातों में कराची में अबतक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं.

बुधवार को कराची सात संदिग्ध चरमपंथियों के हिरासत में लिया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+