ओबामा से एंडरसन मुद्दे पर नहीं हुई चर्चा : कृष्णा
नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने गुरुवार को कहा कि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समक्ष यूनियन कार्बाइड के पूर्व प्रमुख वारेन एंडरसन के प्रत्यर्पण का मुद्दा 'खासतौर से' नहीं उठाया।
राज्यसभा में उठाए गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए कृष्णा ने कहा कि मंत्री समूह के निर्देशों के अनुसार भोपाल गैस त्रासदी मामले में एंडरसन के प्रत्यर्पण के समर्थन में जांच एजेंसी द्वारा जुटाए तथ्योंका सक्षम अधिकारी वैधानिक दृष्टि से मूल्यांकन कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा, "मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ इस मुद्दे पर खासतौर से चर्चा नहीं की गई।"
उल्लेखनीय है कि ओबामा की छह से नौ नवंबर तक की भारत यात्रा के दौरान वामदलों सहित एक राजनीतिकधड़े ने अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष एंडरसन के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications