इलियास कश्मीरी दुनिया के सबसे खतरनाक लोगों में से एक

वाशिंगटन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारत विरोधी पाकिस्तानी आतंकी समूह के प्रमुख इलियास कश्मीरी को तीन महाद्वीपों के आतंक विरोधी संगठनों के अधिकारियों ने दुनिया के सबसे खतरनाक लोगों में से एक माना है।

अमेरिकी टीवी चैनल 'सीएनएन' के मुताबिक कश्मीरी के लिए भारत नंबर एक दुश्मन है। उसका संगठन पुणे में वर्ष 2009 में हुए विस्फोट के षड्यंत्र में शामिल रहा है लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि उसके इरादे पूरे दक्षिण एशिया में अपनी पकड़ बनाने के हैं।

सूत्रों के हवाले से चैनल ने कहा, "उसकी एक आंख खराब है और वह पतली दाढ़ी रखता है, उसकी एक अंगुली भी नहीं है। वह पतले काले कांच वाला चश्मा पहनता है।" उसके बेहद कम फोटोग्राफ मौजूद हैं।

हरकत-उल-जिहाद- इस्लामी की 313 ब्रिगेड के कमांडर के तौर पर काम करते हुए कश्मीरी ने पाकिस्तान के जंगली सीमांत क्षेत्र में मौजूद अलकायदा के साथ नजदीकी संम्बंध स्थापित किया है।

सीएनएन ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को सूचना मिल रही है कि कश्मीरी यूरोप के कई शहरों में मुम्बई जैसे हमले की योजनाओं पर काम कर रहा है।

खुफिया अधिकारियों का कहना है कि अनुभवी होने के कारण कश्मीरी अब तक कई जिहादी कार्रवाई को नियंत्रित करने में सफल रहा है। वह अन्य पाकिस्तानी समूहों से सदस्यों को अपने संगठन में आने के लिए आकर्षित करता है और अलकायदा से जुड़ाव रखने के बावजूद स्वतंत्र रूप से निर्णय लेता है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि ओसामा बिन लादेन अलकायदा के लिए आध्यात्मिक नेता है और मिस्र का अल जवाहिरी दार्शनिक है तो कश्मीरी संगठन का सैन्य दिमाग है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि कश्मीरी क्षेत्र में और बाहर आतंकी गतिविधियों के संचालन की योजना बनाने वाले प्रमुख आतंकियों में से एक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+