अगवा कर बच्चे की हत्या, 2 किशोर गिरफ्तार

यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र के बंदा गांव का है, जहां हरिपाल के 10 वर्षीय पुत्र नीरज का अपहरण कर उसकी हत्या के मास्टरमाइंड नरेंद्र कुमार (19) और उसके एक साथी गजेंद्र (20) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नीरज चार नवंबर को गांव के बाहर लगे मेले से अचानक लापता हो गया था और गुरुवार सुबह उसका शव गांव से दूर एक जंगल में पाया गया।

तिलहर थाना प्रभारी मणिराम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार नरेंद्र ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि फिरौती के लिए उसने दो साथियों की मदद से चार नवंबर को बच्चे का अपहरण किया था और पकड़े जाने के भय से उसकी हत्या कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या करने के बाद वह नीरज के पिता को फोन कर तीन लाख रुपये मांग रहा था। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए अपहर्ताओं की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। गुरुवार को गांव से दूर एक मंदिर के पास से नरेंद्र और उसके साथी को पकड़ लिया गया। उसके तीसरे फरार साथी की तलाश की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+