सुदर्शन के खिलाफ कार्रवाई करे मप्र सरकार : रीता बहुगुणा

लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में रीता बहुगुणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की बात करने वाली आरएसएस का सही रूप देश के सामने आ गया है। आरएसएस हमेशा देश को तोड़ने का काम करती रही है।

उन्होंने कहा कि सुदर्शन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जान-बूझ्झकर बयान दिया, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है।

जोशी ने मध्य-प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग कि वह सुदर्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे, अन्यथा कांग्रेस के पास दूसरे विकल्प हैं, जिन पर वह विचार करेगी।

आरएसएस द्वारा सुदर्शन के बयान को निजी बताए जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर सुदर्शन के बयान से आरएसएस सहमत नहीं है तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करे।

उधर, सुदर्शन के बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई जिलों में उनके पुतले फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इलाहाबाद में आक्रोशित कांग्रेसियों द्वारा आरएसएस दफ्तर में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+