राजा पर फैसला लेगी डीएमके : कांग्रेस

पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जो कि अभी संसद में पेश नहीं की गई है।

राजा के मंत्री बने रहने के बारे में सवाल पूछे जाने पर द्विवेदी ने कहा, "सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश किए जाने के बाद यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति के पास जाएगी।"

उन्होंने कहा, "पार्टी के स्तर पर डीएमके को इस मामले पर निर्णय लेना है।"

राजा डीएमके के सदस्य हैं जो कि केंद्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सहयोगी है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गठबंधन सरकार की सीमाओं के चलते डीएमके राजा के इस्तीफे पर फैसला कर सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+