बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद का हंगामा
भोपाल, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने छात्रों की समस्याओं को लेकर भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की कुलपति के दफ्तर के सामने जमकर हंगामा किया। अभाविप कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के छात्रों को प्रवेशपत्र जारी न किए जाने के मामले पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की कुलपति निशा दुबे से मुलाकात करना चाही। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को कुलपति के कक्ष में जाने से रोका तो छात्र भड़क उठे और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
कार्यकर्ताओं एवं छात्रों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कुलपति के कक्ष के बाहर धरना भी दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications