इंदौर में सड़क किनारे युवती का शव मिला
इंदौर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। इंदौर में सड़क किनारे एक युवती का शव मिला है। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
नगर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नीले पोशाक पहने एक युवती का शव मिला है। ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। हत्या कैसे की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा।
अमरेंद्र सिंह के मुताबिक मृत युवती मजदूर वर्ग की लग रही है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या की वजह का भी पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications