सिब्बल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार
मानव संसाधन विकास मंत्री ने यह पदभार पृथ्वीराज चव्हाण को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर लिया है।
सिब्बल ने कहा कि यह आवश्यक है कि दोनों मंत्रालय मिलकर काम करें।
उन्होंने पत्रकारों को बताया, "मैं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बीच एक गठबंधन तैयार करने की सोच रहा हूं, ताकि विभिन्न परियोजनाओं को लिए इन्हें संयुक्त रूप से निधि मिले।"
उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के पहले कार्यकाल (2004-09) में सिब्बल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications